Breaking Newsशेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की उम्र...

शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की उम्र में निधन…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जानकारी  के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और कुछ सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.  आखिरी बार अकासा एयर के लॉन्च पर वह देखे गए थे. स्वास्थ्य बिगड़ने पर झुझुनवाला के परिजन उन्हें रविवार सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं. मिडास टच वाले निवेशक को भारत का वॉरेन बफे कहा जाता था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘राकेश झुनझुनवाला एक अदम्य साहस वाले व्यक्ति थे, जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक. वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं. वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे. उनका जाना दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ॐ शांति.’

वह एक ट्रेडर होने के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट भी थे, और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे.राकेश झुनझुनवाला हंगामा मीडिया और एप्टेक के अध्यक्ष होने के साथ साथ वाइसरॉय होटल्स, कॉनकॉर्ड बायोटेक, प्रोवोग इंडिया और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक भी थे. हाल ही में उन्होंने आकासा एयरलाइंस लाॅन्च की थी. अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 40% हिस्सेदारी के लिए अकासा एयर में 50 मिलियन डॉलर का निवेश किया था.

झुनझुनवाला ने 1985 में 5,000 रुपये का निवेश किया, जो 2018 में 11000 करोड़ हो गया 
राकेश झुनझुनवाला जब कॉलेज में थे तभी उन्होंने शेयर बाजार में अपना भाग्य आजमाना शुरू कर दिया था. उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया, लेकिन स्नातक होने के बाद दलाल स्ट्रीट में पहली बार गोता लगाने का फैसला किया. झुनझुनवाला ने 1985 में 5,000 रुपये का पूंजी में निवेश किया था. वह पूंजी सितंबर 2018 तक बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गई थी. अपने पिता को दोस्तों के साथ शेयर मार्केट को लेकर चर्चा करते हुए सुनने के बाद, राकेश झुनझुनवाला को इसमें दिलचस्पी हुई थी.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...