.
Entertainmentदून विधानसभा में विकास हुआ तो दिखता क्यों नहीं: राजेश वर्मा

दून विधानसभा में विकास हुआ तो दिखता क्यों नहीं: राजेश वर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी में प्रदेश कांग्रेस सचिव ने बोला भाजपा पर हमला

बोले-एसडीएम, बीडीओ आफिस व बीएमओ कब मिलेंगे

न बस स्टैंड बना न  रेलवे आई और फोर लेन से काम से लोग दुखी

बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा में अगर विकास हुआ है दिखता क्यों नहीं। यहां पर साढे चार साल में विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को ठगा गया है। यह बात यहां जारी प्रेस बयान में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश वर्मा ने कही। उन्होने कहा कि भाजपा ने 2017 में अपने घोषणा पत्र में घोषणा की थी कि सत्ता में आते ही दून में एसडीएम, बीडीओ व बीएमओ कार्यालय खोला जाएगा लेकिन तीन माह चुनाव को रह गए इन मुददों को भाजपाई नेता व विधायक भूल गए। दून में स्टेडियम बनाने की घोषणा भी कोरी साबित हुई तो पहाडी क्षेत्र में कालेज भी अभी कागजों में है।

उन्होने कहा कि जहां तक बददी अस्पताल की बात है उसका भवन ही पांच साल मेें नहीं बन पाया। बस स्टैंड बददी का भी अभी दूर दूर तक पता नहीं है। दून विस में सडक, स्वास्थ्य शिक्षा का बुरा हाल है। हैल्थ सैंटरों में स्टाफ व अस्पतालों में डाक्टर नहीं है। उन्होने कहा पांच साल में फोरलेन एक इंच नहीं बन सका और वर्तमान बददी-नालागढ़ रोड जो कि हिमाचल का औद्योगिक कोरिडोर है पर चलना मुश्किल है और 15 किमी का सफर एक घंटे में तय हो रहा है। राजेश वर्मा ने कहा न तो प्रदेश सरकार बेरोजगारी के लिए कुछ कर रही न ही स्थानीय युवकों को रोजगार देेने में सफल हुई।

उन्होने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार  बनना तय है और भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए धड़ाधड चुनावी घोषणाएं कर रही है लेकिन जनता सब जान चुकी है और लोग अब इनके झांसे में आने वालेे नहीं है। दून में एक विधायक के अलावा  भाजपा सरकार के दो चेयरमैन व कई शीर्ष नेता काबिज है लेकिन आपसी तालमेल में यहां पर विकास में पिछड गया है।

बरोटीवाला -बनलगी सडक का बुरा हाल है। उन्होने कहा कि दून के पहाडी क्षेत्र बनलगी में उद्योग लगाने की घोषणाएं भी कोरी साबित हुई और वहां पर एक भी उद्योग पांच साल में जयराम सरकार नहीं लगा सकी तो रोजगार कहां से मिलना था। पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने से कई असली युवा नौकरी लगने से वंचित रह गए। इन सब बातों का जबाव चुनावों में मिल जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...