Himachalहर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए नियुक्त किए जाएंगे नोडल...

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए नियुक्त किए जाएंगे नोडल अधिकारीः डीसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया जा रहा है, जिसके तहत हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अभियान के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए संबंधित एसडीएम उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे, जो झंडों के वितरण करने से लेकर हर घर में झंडा लगाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झंडों का वितरण पंचायतों के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्रों में ईओ करेंगे। उन्होंने कहा कि एसडीएम पंचायत सचिवों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस अभियान की सफलता के लिए आगामी रणनीति बनाएं। 
डीसी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह झंडा लगाने से संबंधित नियमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए। राघव शर्मा ने कहा कि लोगों को नाममात्र कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना का हर व्यक्ति भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की बनाई गई वेबसाइट www.harghartiranga.com पर जाकर वर्चुअल झंडे पर क्लिक कर 13-15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकता है और अपने घर पर झंडा लगाने के बाद सेल्फी भी इसी वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...