Himachalपंजाबः सीएम मान के घर के बाहर बेराेजगार टीचरों ने खाेला मोर्चा,...

पंजाबः सीएम मान के घर के बाहर बेराेजगार टीचरों ने खाेला मोर्चा, देखें तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः पंजाब में मान सरकार के खिलाफ एक बार फिर से बेराेजगाराें ने मार्चा खाेल दिया है। साेमवार काे अपनी मांगाें काे लेकर प्रदर्शन कर रही 646 पीटीआई अध्यापक यूनियन पंजाब के सदस्याें पर पुलिस का कहर बरपा। बता दें कि यूनियन पिछले कई दिनाें से मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दाैरान आप नेताओं ने राेजगार देने का वादा किया था, लेकिन पांच महीने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें डाली। यूनियन के अध्यक्ष ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने अग्निमन यंत्र से बुझा दिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके चलते पुलिस ने हल्का बल भी इस्तेमाल किया। इस दाैरान कईयाें के चाेटिल हाेने की सूचना है।

माैके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गाैरतलब है कि राेजगार की मांग काे लेकर कुछ दिन पहले पुलिस में भर्ती अभ्यर्थियाें ने जहर खाकर जान देने की काेशिश की थी। इस अवसर पर अध्यापक यूनियन के नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी पिछली सरकारों की तरह बेरोजगारों से मजाक कर रही है। उनकी मांगों को हल नहीं किया जा रहा। मजबूरन धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। पिछले कई दिनाें से मांगाें काे लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन काेई सुनवाई नहीं हाे रही है।  अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गई ताे संघर्ष तेज किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...