.
Himachalकांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने ,कांग्रेस अब लुप्त होती प्रजाति:...

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने ,कांग्रेस अब लुप्त होती प्रजाति: राजेंद्र गर्ग 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने रविवार को जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी की बैठक में विशेष रूप से शिरकत की ।राजेंद्र गर्ग ने  कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया ।वहीं इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा ने की। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी ,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पदाधिकारी, मंडलों  व मोर्चा के अध्यक्ष  व महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज बदलेगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार काम किया किया है, जनता को राहत देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा व जनकल्याण की नीतियों प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनाई गई है, केंद्र की सरकार का बड़े प्रोजेक्ट में हर संभव सहयोग मिला है।

डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उत्साहित है ,मनोबल से हैं। हिमाचल प्रदेश में सत्ता से सेवा के क्रम को भाजपा जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल मात्र मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है ,कांग्रेसी अब लुप्त होती प्रजाति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को लगातार नकार चुकी है ।राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयारी करें, जनता के बीच जाकर के केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को पहुंचाएं, जिन तक अभी भी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं ।उन्होंने कहा कि जनता के साथ हमारा मजबूत संवाद रहना चाहिए ,राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर के सभी मंडल व पदाधिकारी सक्रियता से काम करें।

ये होंगे कार्यक्रम….
 राजिंदर गर्ग ने  कहा कि कारगिल विजय दिवस पर सेना के शौर्य को याद किया जाएगा ,हर घर व संस्थान में तिरंगा लहराए इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ,स्वतंत्रता हमारे लिए गौरव के पल हैं इसलिए हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा । उन्होनें कहा कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक हिमाचल के प्रगतिशील 75 वर्ष को लेकर के भी हिमाचल प्रदेश में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसमें भी संगठन का हर दृष्टि से सहयोग करे।हिमाचल का इतिहास विकास की यात्रा हर पीढ़ी तक पहुंचे इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के साथ पार्टी के पंचायती प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण शिविर ,महिला मोर्चा, युवा मोर्चा ,किसान मोर्चा ,अनुसूचित जाति मोर्चा व अन्य जो संगठन है उनके कार्यक्रम किए जाएंगे, उसको लेकर के सभी अभी से तैयारी करें।

ये रहे उपस्थित….
बैठक में भाजपा नेता सतपाल सिंह सत्ती ,बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर,राम कुमार, विनोद ठाकुर, सुमित शर्मा, मनोहर लाल, शाम मिन्हास, राज कुमार पठानिया, बलबीर बग्गा, अनिल डडवाल, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, मास्टर तरसेम, गुलविंदर गोल्डी, सतपाल सिंह, कुलदीप कुमार, अशोक धीमान, वरुण मेहन, करुण राजपूत, धर्मेन्द्र राणा, प्रॉमिला ठाकुर, जय देव खटा, कमल सैनी, ओंकार कसना, बलवंत ठाकुर, साधु राम ,मंगल सिंह, मीनाक्षी राणा,मंजू जरियाल,सुषमा ठाकुर, ऋतु अशोत्रा, स्मृति ठाकुर, शम्बू गोस्वामी, यश पाल राणा, तिलक राज सैनी, राम मूर्ति शर्मा, बशीर खान, सुमन कुमार, कुलदीप संधू, अमरीक सिंह,राजिंदर मलांगड़, राजेश प्रभाकर उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...