.
Himachalअटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत नप ऊना ने हासिल किया द्वितीय...

अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत नप ऊना ने हासिल किया द्वितीय स्थान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सतपाल सत्ती ने नगर परिषद ऊना के पदाधिकारियों को दी बधाई

ऊना (सुशील पंडित)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय स्थान हासिल करने पर नगर परिषद, ऊना के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। 

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा विकास योजनाओं सहित स्वच्छता अभियान के सफल कार्यान्वयन का आकलन करके संबंधित विभागों, नगर निकायों को सम्मानित किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में नगर परिषद, ऊना ने योजनाओं के कार्यान्वयन, स्वच्छता अभियान व अन्य कार्यों के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेशभर मे दूसरा स्थान प्राप्त किया है और इसके लिए अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत परिषद को 75 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से ऊना शहर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा नगर परिषद को कार्यों को और अधिक उत्कृृष्टता के साथ संचालित करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि संस्था की सफलता के लिए केवल एक इंसान को श्रेय नहीं दिया जा सकता बल्कि सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एकजुट प्रयासों व टीम वर्क से उत्कृष्टता व सफलता हासिल होती है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, समस्त पार्षद, कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, एसडीओ अश्वनी कुमार, जेई राजेन्द्र सैणी, सेनेटरी इंस्पैक्टर आशुतोष, विनय शर्मा, मीनाक्षी राणा, रितु असोतरा, अशोक पुरी, सुखविन्द्र, लखविन्द्र लक्की व बलविन्द्र गोल्डी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...