.
Himachalपंजाबः बसों और मिनी बसों सहित इन वाहनों में लगाए जाएंगे वीएलटीडी...

पंजाबः बसों और मिनी बसों सहित इन वाहनों में लगाए जाएंगे वीएलटीडी सिस्टम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं मान सरकार ने ट्रांसपोर्ट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 1 अगस्त से बसों, मिनी बसों और टैक्सियों जैसे सभी यात्री सेवा वाहनों में वाहन स्थान ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) सिस्टम की शुरूआत करने जा रही है। सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट प्रणाली की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने और राज्य में सभी वाहनों की प्रभावी निगरानी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने ‘एक बस एक परमिट’ को वाहन पोर्टल से जोड़ने का भी फैसला किया है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने सभी परमिट धारकों से की अपील

ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी के कार्यालयों के कामकाज की समीक्षा करते हुए सभी परमिट धारकों से वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन कर का टैक्स करवाने की अपील की है। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन पोर्टल पर ‘एक बस एक परमिट’ लागू किया जाए। ओटीपी प्रणाली को बंद किया जाए क्योंकि वाहन पोर्टल पर सभी परमिट धारकों को मोटर वाहन करके एक क्लिक से मोटर वाहन का टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि डिफाल्टरों से टैस्क वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। बैठक के दौरान राज्य की सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त समय सारिणी को वेब पोर्टल पर अप्लोड करने का भी निर्णय लिया गया।

टिपर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों पर लोहे की रॉड लगाने के निर्देश

सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि टिपर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के पीछे लोहे की रॉड लगाई जाए। उन्होंने कहा कि एमवीआई द्वारा कोई भी ऐसा वाहन पास नहीं किया जाएगा जिस पर लोहे की रॉड नहीं लगी हो। उन्होंने संबंधित आरटीए सचिव द्वारा सभी अंतर्राज्यीय चौकियों का नियमित निरीक्षण करने के भी आदेश दिए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...