.
Himachalकिसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत किसान पीएम किसान पोर्टल या ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी सत्यापन विकल्प द्वारा स्वयं अपना आधार प्रमाणीकरण निःशुल्क कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाईल पर ओटीपी आएगा जिसका उपयोग कर आधार सत्यापन पूर्ण होगा।

राघव शर्मा ने कहा कि यदि किसी किसान का आधार मोबाईल से लिंक नहीं है या ओटीपी नहीं आ रहा है तो वह नजदीकी लोकमित्र केंद्र से सम्पर्क कर बायोमैट्रिक मशीन द्वारा भी आधार प्रमाणीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा 15 रूपये शुल्क तय किया गया हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आगामी किश्त का लाभ ई-केवाईसी करवाने के बाद ही संभव है। इसके अलावा योजना के लाभार्थी की भूमि संबंधी जानकारी भी अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र के पटवारी से सम्पर्क स्थापित करके अपनी भूमि संबंधी जानकारी पूर्ण करवाएं ताकि उसे पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट किया जा सके।

डीसी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त आधार नंबर पर आधारित प्रणाली के माध्यम से जारी की जा रही है जोकि सीधे किसानों के आधार से लिंक बैंक खाते में प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि आगामी किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को 15 जुलाई तक आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चोरों से बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ चलाए...

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और...

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं...

Jalandhar News: सरेआम नौजवान पर किया हथियारों से हमला, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा में स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में गुंडागर्दी...

Whatsapp पर यूजर्स का चैटिंग Experience होगा बेहतर, Animated Wallpaper समेत मिलेंगे ये ऑप्शन

टेक्नोलॉजी: Whatsapp लगातार अपने यूजर्स को चैटिंग एक्सपीरियंस को...

Punjab News: चोरों से बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी...

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और प्राइवेट थे अब के समय में जेन-जी अपने रिलेशनशिप को...

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं जो सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान ही चाहते हैं। मोबाइल यूजर्स...

Jalandhar News: सरेआम नौजवान पर किया हथियारों से हमला, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा में स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दो पक्षों में...