.
Baddiपंजाबः नशे के खिलाफ पुलिस ने की रेड

पंजाबः नशे के खिलाफ पुलिस ने की रेड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को हलका आत्म नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस करीब सर्च ऑपरेशन में 7 से 10 थानों की पुलिस शामिल रही। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही कई लोग तो घरों को तालें लगा कर इधर-उधर निकल गए। सर्च ऑपरेशन में विधायक राजिन्द्रपाल कौर छीना और कुलवंत सिंह सिद्धू खुद मौजूद रहे। विधायक छीना और सिद्धू ने बताया उनके हल्के में पिछले कई वर्षों से चिट्‌टा बेचने वाले नशा तस्कर सक्रिय हैं। नशा तस्करों को काबू करने के लिए आज सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान की शुरुआत सुधार केंद्र से की गई।

बिना कागजात के कई वाहन जब्त

पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा और जॉइंट कमिश्नर रवचरण बराड़ ने सर्च अभियान की अगुवाई की। हल्का आत्म नगर के जुझार मार्ग, कलगीधर मार्ग, रविन्द्र कालोनी में घर-घर चेकिंग की। पुलिस ने घरों में लोगों के कई वाहनों की भी चेकिंग की। रेड दौरान कई घरों से पुलिस को ऐतराज योग समान भी हाथ लगा। कई घरों से पुलिस ने ऐसे वाहन भी कब्जे में लिए जिनके कागजात नहीं थे।

इन हलकों में पुलिस ने की रेड

बताया जा रहा है कि कई लोग नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन नशा तस्करों के पास गिरवी रख जाया करते हैं। पुलिस अब उन वाहन के मालिकों की तालाश में है। बता दें सूरज नगर, रविंद्र कालोनी, प्रीत नगर, डाबा रोड़, गिल रोड़ पर नशा तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। नशा तस्करी रोकने के लिए कई बार लोग भी पुलिस को कह चुके हैं, लेकिन पुलिस किसी की सुनवाई नहीं कर रही थी। इस कारण आज हलका के विधायकों को ही सामने आना पड़ा और इलाकों में सर्च अभियान चलाया।

जेल से जमानत पर आए नशा तस्करों की बनाई अलग सूची

जेल से जमानत पर नशा तस्कर जो घर आए हैं उनकी एक अलग सूची पुलिस ने बना रखी है। पुलिस जमानत पर आए लोगों के घरों में भी जा रही है। उन लोगों के घरों के बैडरूम से वॉशरूम तक पुलिस चेक कर रही है। जिन घरों से संदिग्ध सामान मिल रहा है उन लोगों को पुलिस थाना में बुला कर पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...