Breaking Newsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता Raj Babbar को हुई 2 साल की कैद,...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Raj Babbar को हुई 2 साल की कैद, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर को लखनऊ एमपी/एमएलए कोर्ट ने दो वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने 8500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। राज बब्बर पर बूथ में घुसकर मतदान प्रभावित करने और पोलिंग एजेंट से दुर्व्यवहार का आरोप था। फिलहाल राज बब्बर कांग्रेस के नेता हैं। वह यूपी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूरी संभावना है कि, राज बब्बर इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

26 साल पुराने केस में हुई सजा

कांग्रेस नेता राज बब्बर को जिस केस में एमपी/एमएलए कोर्ट ने दो वर्ष की सजा सुनाई है बता दें यह मामला 26 साल पुराना यानी 1996 का है। मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा ने दो मई, 1996 को थाना वजीरगंज में राजबब्बर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी और अरविन्द यादव समेत कई लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया है कि राज बब्बर समर्थकों के साथ मतदान स्थल में घुस आए और न सिर्फ मतदान प्रक्रिया प्रभावित की, बल्कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और ड्यूटी पर मौजूद लोगों से दुर्व्यवहार और मारपीट किया। इस दौरान श्रीकृष्ण सिंह राणा के अलावा पोलिंग एजेंट शिव सिंह को चोटें आई थी।

1996 को राजबब्बर और अरविंद यादव के विरुद्ध हुआ था मामला दर्ज

विवेचना के बाद 23 मार्च 1996 को राजबब्बर और अरविंद यादव के विरुद्ध धारा 143, 332, 353, 323, 504, 188 आईपीसी एवं लोक प्रतिनिधित्व निवारण अधिनियम के अलावा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इस पर आठ अप्रैल 2003 को अदालत ने संज्ञान लेकर दोनों को तलब किया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे अदालत ने आज के लिए स्वीकार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

US का नया वीजा नियम कल से होगा लागू, 50 देशों पर बॉन्ड की शर्त

वाशिंगटनः अमेरिका ने वीजा बॉन्ड प्रोग्राम को अब स्थायी...

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन...

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को...

US का नया वीजा नियम कल से होगा लागू, 50 देशों पर बॉन्ड की शर्त

वाशिंगटनः अमेरिका ने वीजा बॉन्ड प्रोग्राम को अब स्थायी बना दिया है। नए नियम के तहत कुछ देशों के...

वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बांग्लादेशी अरेस्ट, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की...

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने दो और युवकों की जान ले ली। इनमें से एक...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को एक रेस्टोरेंट के पास धमाका होने का मामला सामने आया...