.
Himachalपंजाबः डेरे की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

पंजाबः डेरे की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले में खालिस्तानी नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के बठिंडा के गांव सलाबतपुरा स्थित हेडक्वार्टर की दीवार पर खालिस्तानी के नारे लिखे गए हैं। सिख फॉर जस्टिस ने यह नारे लिखे हैं। इनमें एसएफजे ने डेरा मुखी से श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का बदला लेने की धमकी दी है। इसका पता चलते ही बठिंडा पुलिस वहां पहुंची।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

सुबह होते ही इन नारों को स्याही से मिटा दिया गया। जिसके बाद मौके से सबूत जुटाकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बठिंडा के एसएसपी जे. एलेनचेजियन ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दीवारों पर खालिस्तानी नारे और धमकी लिखी गई

अहम बात यह है कि डेरा सलाबतपुरा में पंजाब पुलिस की तैनाती है। इसके बावजूद खालिस्तानी नारे और धमकी लिखी गई। वहां तैनात पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि डेरे के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनमें पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 राज्यों की सरकार को दी गई धमकी

सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को भी धमकी दी है। जिसमें डेरा मुखी को सपोर्ट न करने की बात कही गई है। एसएफजे का चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू पहले भी सरकारों और मुख्यमंत्रियों को धमकी देता रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित...

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज 2 अलग-अलग जगहों पर...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीन वादन दलों की प्रतियोगिता में चयनित विजेता...

Jalandhar News: इलाके में फायरिंग करते युवकों को पुलिस ने किया राउंडअप, FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में गन कल्चर को प्रमोट करने पर सख्त बैन है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया नौजवानों...

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। दूसरा मेडल 10 मीटर...