.
Himachalसीएम भगवंत मान की दुल्हन ने शादी के पहले दिन की तस्वीरें...

सीएम भगवंत मान की दुल्हन ने शादी के पहले दिन की तस्वीरें शेयर कर लिखा ये पोस्ट…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। वह हरियाणा की रहने वाली डाक्टर गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं। डा. गुरप्रीत कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आज की पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा दिन शगनां दा चढ़िया…

भगवंत मान का विवाह कार्यक्रम बेहद सादा रखा गया है। इसमें भगवंत मान व डा. गुरप्रीत के परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी परिवार सहित शामिल होंगे।

32 वर्षीय डा. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से एमबीबीएस डाक्टर हैं। वह और 48 वर्षीय भगवंत मान पिछले करीब डेढ़ साल से काफी नजदीक थे। दोनों के परिवार एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं।

गुरप्रीत कौर अकसर भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर के साथ शापिंग करने के लिए भी जाती रही हैं। बहन मनप्रीत कौर और मां हरपाल कौर के कहने के बाद ही भगवंत मान शादी के लिए तैयार हुए।

डा. गुरप्रीत इस समय पटियाला जिले के राजपुरा में रहती हैं। उनके पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर के पूर्व सरपंच हैं। वह अब परिवार सहित मोहाली में रहते हैं। डा. गुरप्रीत कौर की दो बड़ी बहनें हैं। एक अमेरिका व दूसरी आस्ट्रेलिया में रहती हैं। डा. गुरप्रीत कौर के चाचा एडवोकेट गुरविंद्र जीत सिंह नत ने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

उन्होंने 1991 में पिहोवा विधानसभा से आजाद चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के भी नजदीकी थे। उन्होंने बाद में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने मान को फोन करके बधाई दी है। इसके अलावा सत्ता पक्ष समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके ओम बिरला समेत अन्य लोगों का धन्यवाद किया। वहीं, शाम किन्नरों की एक टोली मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची और बधाई दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...