.
Amritsarजालंधरः पुलिस को चकमा दे सिविल अस्पताल से भागा आरोपी

जालंधरः पुलिस को चकमा दे सिविल अस्पताल से भागा आरोपी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोराया में था चोरी का मामला दर्ज, शौच जाने के बहाने हुआ फुर्र

जालंधर (वरुण/हर्ष)। जालंधर के सिविल अस्पताल में आज एक चोरी आरोपी पुलिस के चकमा देकर फरार हो गया। चोरी आरोपी को गोराया थाने की पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई हुई थी। पुलिस को आरोपी ने कहा कि वह शौच के जाना चाहता है। 

पुलिस वालों ने उसकी हथकड़ी खोल दी और वह शौचालय से ही फरार हो गया। चोरी के आरोपी को फरार होने के बाद उसे लेकर आए पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए। वह कभी इधर भागें और कभी उधर, दो पुलिस कर्मचारियों ने सारा अस्पताल छान मारा लेकिन वह उन्हें कहीं नहीं मिला।  

पुलिस थाना गोराया थाना गोराया से एएसआई हरभजन सिंह और एएसआई मनजीत सिंह चोरी के केस में नामजद नवनीत सिंह नीटा पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव रंधावा (गोराया, जालंधर) को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लाए थे। दोनों ने नीटा की फरारी के बारे में थाने को सूचित कर दिया है और केस भी पुलिस थाना डिवीजन नंबर चार में रजिस्टर करवा दिया है। 

बता दें कि जो चोरी का आरोपी नीटा आज पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हुआ है वह पहले भी चोरी के मामले में भगौड़ा था। काफी समय से फरार चल रहा था। अभी उसने अपने आप ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।  अदालत के आदेश पर पुलिस ने नीटा को अपनी कस्टडी में लिया था। आज कस्टडी में लेने के बाद उसे सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए थे।

बहरहाल पुलिस ने भगौड़े चोर के आत्मसमर्पण करने के बाद दोबारा फिर से फरार होने का मामाल दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि उसे शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...