.
Himachalपंजाब पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पति निकला हत्यारा, इस कारण...

पंजाब पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पति निकला हत्यारा, इस कारण किया पत्नी का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः अमलोह में गत 27 अप्रैल को दिनदहाड़े हुए विवाहिता अर्चना के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला का हत्यारा उसका पति ही निकला है और उसने पत्नी की हत्या के लिए तीन लोगों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। 

ढाई लाख रुपये नहीं देने से पत्नी से खफा था आरोपी 


आरोपी तरसेम इस बात खफा था कि अर्चना उसे अपने बैंक खाते में जमा ढाई लाख रुपये नहीं दे रही थी। पुलिस ने पति तरसेम सहित चार लोगों को नामजद किया है। इनमें दो सुपारी किलर फूल बाबू पासवान निवासी गांव समरी जिला मुज्जफरपुर तथा बिरजू दास निवासी गांव कोराही जिला मधेपुरा, बिहार  को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीसरे साथी मोहन महतो निवासी लखन सिंह वाला, बिहार, की तलाश की जा रही है।

पत्नी की हत्या करने की बनाई योजना

एसएसपी डा. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि तरसेम एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नही थी जबकि उसकी पत्नी के बैंक एकाउंट में 2.50 लाख रुपये जमा थे, जो वह उसे नहीं देती थी। इसके साथ ही तरसेम के अर्चना से संबंध भी ठीक नहीं चल रहे थे। इसे लेकर तरसेम उससे खफा रहता था और उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई।

एसएसपी ने बताया कि तरसेम सिंह अपने घर की रिपेयर करवा रहा था। 6 अप्रैल से तीनों अन्य आरोपित उसके घर में कार्य कर रहे थे। तरसेम ने उन्हें पत्नी की हत्या करने के लिए एक लाख की सुपारी दी। साथ ही बताया कि वह अस्थमा पीडि़त भी है। इसके बाद तीनों ने दिनदहाड़े अर्चना की गला दबा कर हत्या कर दी।

शक न हो इसलिए फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहा

तरसेम सिंह ने पत्नी की हत्या की पूरी साजिश रची थी। पुलिस को उस पर संदेह न हो, इसके लिए वह हत्या के समय अपनी फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहा था। पुलिस ने तरसेम के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरु की। टेक्नीकल जांच में उक्त तीनों की लोकेशन मिली। जब पुलिस ने फूल बाबू व बिरजू से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें अर्चना का कत्ल करने के लिए तरसेम ने एक लाख की सुपारी दी थी। जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...