.
Chandigarhचंडीगढ़ में बसपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस में हुए शामिल

चंडीगढ़ में बसपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस में हुए शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस पार्टी से लगातार जा रहे नेताओं के बाद अब कुछ राहत की ख़बर सामने आई है। चंडीगढ़ कांग्रेस ने खुद को मजबूत करना शुरू कर दिया है। हरमोहिंदर सिंह लकी के नए अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी स्तर पर अंदरूनी राजनीति और सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर कांग्रेस से कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रही थे। वहीं अब कांग्रेस ने भी दूसरे दलों के नेताओं से संपर्क साधकर उन्हें पार्टी में शामिल करना शुरू कर दिया है। दूसरे दल के जो अपनी पार्टी से नाराज हैं कांग्रेस उन नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। 

अध्यक्ष गुरचरण सिंह, उपाध्यक्ष एमएस कंबोज कांग्रेस में शामिल 

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की मौजूदगी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस में शामिल करवाया गया। बसपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष गुरचरण सिंह, उपाध्यक्ष एमएस कंबोज समेत कई अन्य नेता आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इन नेताओं को कांग्रेस में लाने के लिए नए अध्यक्ष एचएस लकी में अहम भूमिका रही है।

आने वाले दिनों में भाजपा के नेता भी होंगे शामिलः कांग्रेस अध्यक्ष लकी


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष लकी का दावा है कि आने वाले दिनों में भाजपा के नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे। बता दें कि एचएस लकी को कांग्रेस अध्यक्ष बने 10 दिन हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से ही हर दिन कोई न कोई पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रम चल रहे हैं। पार्टी की स्थिति इस समय काफी कमजोर है। ऐसे में पार्टी को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाना बड़ी चुनौती है। इस समय कांग्रेस के दो पार्षदों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती यह भी है कि अब कोई भी पार्षद भाजपा में ना जाए। वहीं लकी ने उन नेताओं से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है जो कि भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अगल-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुए विवाद व मारपीट के विरोध में सिख संगठनों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर बीते 18 सितंबर को कूड़े को लेकर हुए विवाद और मारपीट...