.
Himachalमंहगाई की मार: पंजाब कोयले की कमी से बढ़ सकते है बिजली...

मंहगाई की मार: पंजाब कोयले की कमी से बढ़ सकते है बिजली के दाम, जाने कितने प्रतिशत बढ़ेगी दरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब में उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली की महंगाई का झटका लग सकता है। दरअसल, पंजाब के थर्मल पावर प्लांटों में कोयले की कमी से पावरकाम परेशान है। पावरकाम प्रबंधन अपनी कोयले की जरूरत को पूरा करने के लिए इंडोनेशिया से महंगी दर पर कोयला मंगवाने का निर्णय कर चुका है। इससे पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय बोझ को वह उपभोक्ताओं से पूरा करेगा। यह अतिरिक्त खर्च ईंधन अधिभार के तौर पर समायोजित किया जाएगा।

इंडोनेशिया से डेढ़ लाख टन कोयला मंगवाने का दिया आर्डर 

विभागीय जानकारों के मुताबिक पावरकाम ने इंडोनेशिया से डेढ़ लाख टन कोयला मंगवाने के लिए आर्डर पहले ही दे दिया है। इस पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। हालांकि, अभी राज्य में बिजली की उच्चतम मांग का समय आना बाकी है। उस समय के दौरान राज्य के सरकारी थर्मल प्लांटों में कोयले की जरूरत और बढ़ जाएगी। मौजूदा समय में राज्य में बिजली की मांग करीब 12,000 मेगावाट चल रही है। धान के सीजन में यह मांग करीब साढ़े 16 हजार मेगावाट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानें आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रवक्ता वीके गुप्ता का कहना

पावरकाम द्वारा विदेश से कोयला आयात किए जाने के बारे में आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रवक्ता वीके गुप्ता कहते हैं कि विदेश से मंगवाया महंगा कोयला निश्चित रूप से वित्तीय वर्ष 2022-23 की बिजली किराया दरों में एक रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी कर देगा। 

हाल ही में कोयले की ज्यादा मांग और कम सप्लाई के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिए कि वह विदेश से भी कोयला मंगवाएं। इसके लिए महत्वपूर्ण पहलू यह है कि विदेश से मंगवाए जाने वाले कोयले को सही तरीके से मिश्रित किए जाने की सुचारू सुविधाएं न होने के चलते यह कोयला इन थर्मल प्लांटों के ब्वायलर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...