.
Himachalपिपलू मेले में आकर्षण का केंद्र बनी सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी, खरीददारों...

पिपलू मेले में आकर्षण का केंद्र बनी सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी, खरीददारों की उमड़ी भीड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए बांस के उत्पादों, स्टीविया चाय तथा बड़ियां, सेवियों की खासी मांग रही। ग्राहकों ने विशेष रूप से बांस के उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखाई। 
खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह परमार ने बताया कि सोमभद्रा स्टॉल पर तीन दिनों में लगभग 20 हजार रुपए का कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए पिपलू मेले में एक स्टॉल लगाया गया था, जिस पर अच्छा कारोबार हुआ है और खरीददारों ने इसे काफी पंसद किया है। 

सोमभद्रा स्टॉल का प्रबंधन देख रहे अजय कुमार ने कहा कि सोमभद्रा उत्पादों की काफी मांग है। उन्होंने मेले में स्टॉल लगाने को जगह प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री का मंच प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है तथा इससे पहले भी कई मेलों में उन्हें जगह दी गई है, जिससे स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। 

वहीं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए इन्हें सोमभद्रा नाम से बाजार में बेचा जा रहा है। सोमभद्रा ब्रांड नेम मिलने के बाद स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ी है और इससे उन्हें आजीविका का एक साधन मिला है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में भी सोमभद्रा उत्पादों को अच्छा रिस्पांस मिला है और भविष्य में भी स्वयं सहायता समूहों को ऐसे मंच प्रदान किए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...