.
Breaking Newsनहर में गिरी कार,हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौके पर...

नहर में गिरी कार,हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दर्दनाक हादसा का मामला सामने आया है। एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, इससे कार में सवार परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नाबालिग लड़का और लड़की के साथ महिला-पुरुष भी शामिल हैं।

सूचना के बाद मौके पर गन्नौर थाना पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तुरंत मृतकों की शिनाख्त की और उनके स्वजनों को फोन कर जानकारी दी। हादसा सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र में कैलाना गांव में हुआ है, जहां से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हुंडई आई10 कार गिरी है।

पुलिस के अनुसार, सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के गांव मटिंडू का परिवार दोपहर में कार से पानीपत से कैलाना के रास्ते आ रहा था। कैलाना से आगे निकलने पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें पति-पत्नी और दो किशोर बच्चे नहर में कार में फंस गए। सेंट्रल लाक लगा होने के चलते कार के दरवाजे नहीं खुल सके।

आसपास के लोगों ने कार नहर में गिरते देखकर पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे तोड़कर चारों को बाहर निकला। एक राहगीर ने अपनी कार से चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मृतकों के स्वजन की तलाश करा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...