.
Breaking Newsअस्पताल में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सपोर्ट खत्म होने से मरीज की...

अस्पताल में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सपोर्ट खत्म होने से मरीज की मौत….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक अस्पताल में शनिवार तड़के आग लगने के बाद कथित तौर पर ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 64 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बाकी सभी मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि पूठ खुर्द के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना सुबह पांच बजे मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया।  

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की कुल नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। गर्ग ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

डीसीपी ने कहा कि एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। डीसीपी तायल ने कहा कि किडनी के मरीज और प्रेम नगर निवासी होली को बाहर निकाला गया, लेकिन बिजली और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोई भी अग्निशमन प्रणाली चालू नहीं मिली और आग निकास द्वार बंद/अवरुद्ध पाया गया।

डीसीपी ने कहा कि विजय विहार थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), और 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

इससे पहले 27 मई को दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और पूर्वी दिल्ली में मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन उनमे कोई हताहत नहीं हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

EC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, उठी ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग

नई दिल्लीः कोलकाता में बंगाल कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग...

Punjab News: चोरों से बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ चलाए...

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और...

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं...

Jalandhar News: सरेआम नौजवान पर किया हथियारों से हमला, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा में स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में गुंडागर्दी...

EC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, उठी ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग

नई दिल्लीः कोलकाता में बंगाल कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च...

Punjab News: चोरों से बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी...

Gen-Z के बीच वायरल हुआ नया ट्रैंड Dopamine Dating, जानें क्या है इसकी खासियत?

लाइफस्टाइल: पहले के समय में टीनएजर्स जितने शांत और प्राइवेट थे अब के समय में जेन-जी अपने रिलेशनशिप को...

Jio-Airtel-BSNL को यूजर्स को देने होंगे Calling-SMS के सस्ते प्लान, TRAI ने दिए आदेश

टेक्नोलॉजी : जियो के ऐसे बहुत से यूजर्स हैं जो सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान ही चाहते हैं। मोबाइल यूजर्स...