Himachalविश्व साइकिल दिवस पर बंगाणा में निकाली जागरूकता रैली

विश्व साइकिल दिवस पर बंगाणा में निकाली जागरूकता रैली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
रैली में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
ऊना/सुशील पंडित: अनुशासन इंसान के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जिसके बिना किसी भी लक्ष्य को हासिल करना लगभग असंभव है। यह प्रेरणादायक विचार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा बंगाणा में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक समय तक साइकल आवागमन का प्रमुख साधन था किंतु आज साइकिल पर आना जाना न के बराबर है। साइकिल का इस्तेमाल पर्यावरण तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्कूल तथा कॉलेज में आने जाने के अलावा स्थानीय स्तर पर आवाजाही के लिए भी साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें ताकि कसरत के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण भी संभव हो सके।
प्रदेश तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों बारे चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है तथा वर्तमान सरकार के गत साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में इस क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर बदली है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों से संबंधित वन रैंक वन पेंशन का मामला पूर्व सरकारों द्वारा 40 वर्ष तक लटकाए रखा जिसे सत्ता में आने के पश्चात केंद्र की मोदी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में गत 8 वर्षों के कार्यकाल में विश्व भर में भारत को एक नई पहचान हासिल हुई है तथा हर देशवासी का सम्मान बढ़ा है। 
इस अवसर पर उन्होंने उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में साइकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली में शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के 100 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। रैली का आयोजन बंगाणा से तनोह तक किया गया।  रैली मार्ग में अनेक स्थानों पर प्रतिभागियों के लिए जूस तथा अन्य शीतल पेय की व्यवस्थाएं की गई थी।
इस से पहले नेहरू युवा केंद्र उना के उपनिदेशक लाल सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके साथ आए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की ओर से सरस्वती कला मंच बिझड़ के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में 18 विधानसभा क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति में किए गए गुणात्मक सुधार कार्यों के लिए 15 सौ करोड रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसडीएम बंगाना योगराज धीमान,नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक लाल सिंह सहित जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, निदेशक हिमफैड चरणजीत शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल व महामंत्री कैप्टन प्रीतम सिंह ढडवाल, पूर्व कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...