.
Himachalसतपाल सत्ती ने बडैहर में 71.33 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का...

सतपाल सत्ती ने बडैहर में 71.33 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत गत देर सायं ग्राम पंचायत बडैहर में 71.33 लाख रुपये की राशि से निर्मित सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से 23  हैक्टेयर भूमि को सिंचाई योग्य जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समुचित समाधान हेतु निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और 70 प्रतिशत अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। पर्याप्त मात्रा में कृषि उपज काफी हद तक सिंचाई पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर खेत को जल उपलब्ध करवाने सिंचाई योजनाओं पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर खेत को जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरु की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 17881 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने के लिए 111 भूतल लघु सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इस योजना पर 253.36 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपयुक्त स्थानों पर चैकडैम व तालाबों का निर्माण कर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 83 करोड़ रुपये व्यय करके 1344 किसानों को लाभान्वित किया गया है। 

सत्ती ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव का एक समान विकास हो रहा है। बडैहर में 50 लाख से रामतलाई के नजदीक एक और सिंचाई योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है तो वहीं 20 लाख से सामुदायिक भवन भी निर्माणाधीन है। लमलेहड़ा से बडैहर के सोहल मोहल्ला तक 70 लाख से पुलियों व डंगों सहित संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के 415 व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि, 135 को सामाजिक सुरक्षा, 137 को निशुल्क गैस कनैक्शन तथा 50 पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता का लाभ मिला है। इसके अलावा गांव में 25 सोलर स्ट्रीट लाईट्स भी स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बडैहर में नाले का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये की राशि व्यय करके पंचायत घर का निर्माण भी आने वाले समय में किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान बडैहर अवतार सिंह, उपप्रधान ओंकार सिंह, बराना के प्रधान स्वर्णी देवी, प्रधान खानपुर रेखा देवी, प्रधान झूड़ोवाल राम कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य पिशोरी लाल, मोनिका देवी, चंचला देवी, अंजना देवी, एसडीओ आईपीएच पंकज कुमार, गुरमेल चंद, बिहारी लाल, सतपाल फौजी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...