.
Breaking Newsशराब के शौकीनों को बड़ी राहत, पहला होम बार लाइसेंस हुआ जारी

शराब के शौकीनों को बड़ी राहत, पहला होम बार लाइसेंस हुआ जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। शराब के शौकीनों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब कोई भी व्यक्ति अपने घर में दोस्तों रिश्तेदारों को शराब परोसने के लिए होम बार लाइसेंस ले सकता है। गाजियाबाद जिले में इसकी शुरुआत कर दी गई है। मुरादनगर क्षेत्र के लिए पहला होम बार लाइसेंस जारी किया गया है। यह लाइसेंस एक साल को मान्य होगा।

अधिकारियों की मानें तो कोई भी व्यक्ति अपने घर में शराब की चार बोतल से ज्यादा नहीं रख सकता, लेकिन अब शराब पीने व पिलाने के शौकीन होम बार लाइसेंस ले सकेंगे। हालांकि, इसके लिए आबकारी विभाग के नियमों का पालन करना होगा। लाइसेंस पाने वाला व्यक्ति एक साथ 84 बोतल से ज्यादा स्टॉक में नहीं रख सकता। बार में मौजूद शराब के ब्रांड भी तय हैं। देशी व विदेशी किसी भी ब्रांड की चार बोतल से ज्यादा नहीं रख सकते। इसके साथ ही बीयर की 12 बोतल रखने की इजाजत होगी। व्हिस्की, बोदका, रम, देशी शराब, बीयर, सैंपेन, स्कॉच व्हिस्की के अलावा भी कई श्रेणी तय की गई हैं। हर श्रेणी के में तय सीमा तक ही बोतल होम बार में रखी जा सकती हैं। पहला होम बार लाइसेंस मुरादनगर क्षेत्र में एक व्यापारी को जारी किया गया है।

लाइसेंस प्राप्त करने वाला व्यक्ति आयकर सीमा के 20 फीसदी वाले स्लैब में शामिल होना चाहिए। इसी स्लैब में पांच साल से आयकर जमा कर रहा हो। इसके लिए पांच साल का आयकर रिटर्न भी जरूरी है। लाइसेंस के लिए 25 हजार रुपये सिक्योरिटी और 11 हजार रुपये फीस तय है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कि जनपद में पहला होम बार लाइसेंस जारी किया गया है। इस योजना से जो लोग अपने घर में आए दिन शराब की पार्टी करते हैं वह किसी छापेमारी के डर बगैर पार्टी कर सकते हैं। 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...