.
Himachalड्यूटी के दौरान दहकते जंगल की आग बुझाते झुलसा वनकर्मी, PGI में...

ड्यूटी के दौरान दहकते जंगल की आग बुझाते झुलसा वनकर्मी, PGI में उपचाराधीन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वन विभाग कर्मियों को सुरक्षा कवच देने के दावों की खुली पोल

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल वंगाणा की रामगढ़ रेंज गांव सैली में जंगल की आग बुझाते हुए वनरक्षक राजेश कुमार बुरी तरह से झुलस गए है। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।  मामले की सूचना मिलते ही डीएफओ मृत्युंजय माधव क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि सैली गांव के सरकारी जंगल में आग लगी हुई थी। इस क्षेत्र में वनरक्षक राजेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। सरकारी जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही राजेश कुमार व उनके साथ दो फायर वाचर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

इस दौरान आग से बचते हुए वनरक्षक राजेश कुमार अचानक ही आग की लपटों से घिर गए। देखते ही देखते ही विकराल आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इनके साथ दो फायर वाचरों ने बड़ी मुश्किल से वनरक्षक को लगी आग पर काबू पाया और स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इन्हें प्राथमिक उपचार देने के उपरांत इनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया यहां इन्हें उपचार दिया जा रहा है।      

आरओ अश्वनी कुमार व वन विभाग की टीम इन्हें लेकर पीजीआई मैं उपचार हेतु लेकर गई थी। डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव ने बताया कि जंगल की आग बुझाते हुए एक वनरक्षक राजेश कुमार आग की चपेट में आया है। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से इसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया है यहां 50% जले हुए राजेश कुमार का इलाज चल रहा है।

इसी साल बना है वनरक्षक

49 वर्षीय राजेश कुमार गांव वदोली के रहने वाले हैं जो कि स्वयं बन्य प्रेमी हैं। राजेश कुमार इसी वर्ष जनवरी महीने में वनरक्षक के पद पर तैनात हुए हैं। इससे पहले 15 साल वन विभाग के ऑफिस में डिस्पेचर के पद पर तैनात रहे राजेश कुमार मध्यम परिवार से संबंध रखते हैं उनके दो छोटे बच्चे हैं अभी जो पढ़ रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...