.
Himachalदून ब्लाक कांग्रेस स्व राजीव गांधी को किया याद

दून ब्लाक कांग्रेस स्व राजीव गांधी को किया याद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दून ब्लाक ने पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
बरोटीवाला/सचिन बैंसल: दून ब्लाक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बद्दी के वार्ड नं 7 में दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। वहीं पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ लोग  जमीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर।

स्व. राजीव गांधी ऐसा नेता थे जिन्होंने जमीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। राजीव गांधी के बलिदान को न देश भूला है और न ही कभी भूल पाएगा, उनमें देश को आगे बढ़ाने की दृढ़ढ़ इच्छाशक्ति थी। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की। जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।इस मौके पर मदन लाल चौधरी, पार्षद तरसेम चौधरी, मलूक चंद, कुलतार मेहता, संजीव कुंडल्स, भाग चंद शर्मा, प्रदीप टीनू, राम रतन, जय चंद, बल्ली, संजीव चोपड़ा, रधुवीर, हैप्पी, सर्वजीत सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रोटरी क्लब बद्दी के रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

बद्दी,सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बद्दी की ओर से रोटरी...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने...

रोटरी क्लब बद्दी के रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

बद्दी,सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बद्दी की ओर से रोटरी की ‘महाकुंभ मुहिम’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली बददी,सचिन बैंसल: एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और गलत...