.
Himachalपंजाब सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला....

पंजाब सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी। पहले पड़ाव में 75 क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मान ने कहा कि राज्य में गैर कार्यशील सेवा केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में तबदील किया जाएगा।

मान ने कहा कि सेवा केंद्रों की इमारतों को एक ही तरह की छवि दी जाएगी, जिसमें डाक्टर का कमरा, रिसेप्शन-कम-वेटिंग एरिया, फार्मेसी जैसी जरूरतें पूरी करने के साथ स्टाफ और आने वाले मरीजों के लिए अलग शौचालयों की सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को सेवा केंद्रों को अंदर से बढ़िया रूप देने के लिए रूपरेखा बनाने का आदेश दिया, जिससे इनको आसानी से मोहल्ला क्लीनिक में तबदील किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में यह क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। जिसके बाद सरकार के बड़े चुनावी वादों में से एक मुकम्मल होगा

मान ने सभी की आसान पहुंच के लिए पांच से छह नजदीकी गांवों का एक कलस्टर बनाने और कहीं बीच पड़ती जगह पर मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने का भी सुझाव दिया। इससे मोहल्ला क्लीनिक के घेरे में पड़ते ग्रामीण इलाकों के बड़ी संख्या में लोगों को मदद मिलेगी।

मीटिंग के दौरान सीनियर आर्किटेक्ट ने संक्षिप्त प्रजेंटेशन देकर मुख्यमंत्री को इन मोहल्ला क्लीनिक के प्रस्तावित डिजाइन और रूपरेखा के अलग-अलग पहलुओं संबंधी अवगत करवाया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण इलाकों में पहले से ही मौजूद 3000 सब-सेंटरों के नैटवर्क संबंधी जानकारी दी। जिसको कम्युनिटी हेल्थ अफसरों के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा कारगर ढंग चलाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने इन सब-सेंटरों को भी मोहल्ला क्लीनिक में तबदील करने का प्रस्ताव पेश किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित...

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीन वादन दलों की प्रतियोगिता में चयनित विजेता...

Jalandhar News: इलाके में फायरिंग करते युवकों को पुलिस ने किया राउंडअप, FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में गन कल्चर को प्रमोट करने पर सख्त बैन है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया नौजवानों...

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। दूसरा मेडल 10 मीटर...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर निगम कमिश्नर रणदीप सिंह हीर और मेयर रामपाल उपल की...