.
Himachalबलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः...

बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः डीसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हरोली उप-मंडल के तहत आने वाले लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह का आज हरोली अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया गया और उन्होंने प्रदेश सरकार की सहारा योजना के लिए आवेदन भी कर दिया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि बलविंदर सिंह पैरालिसिस के चलते तंगहाली में जीवन जी रहे हैं और दिव्यांगता प्रमाण पत्र न होने के चलते उन्हें सहारा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग ने उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया है और बलविंदर ने सहारा योजना के तहत 3000 रुपए प्रति माह की पेंशन प्राप्त करने के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही सरकार की ओर से उन्हें पेंशन की राशि प्रदान कर दी जाएगी। 

राघव शर्मा ने कहा कि सहारा योजना के साथ-साथ बलविंदर सिंह को दिव्यांगता पेंशन भी प्रदान की जाएगी, जिसके लिए उनका आवेदन शुक्रवार को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ औपचारिकताएं पूर्ण न होने के चलते आज उनकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए अस्पताल तक लाने व घर वापिस पहुंचाने के लिए हरोली अस्पताल से एंबुलेंस स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भेजी गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...