.
Phagwaraआप सरकार ने तोड़ी नशे के सौदागरों की कमर: गुरपाल सिंह इंडियन

आप सरकार ने तोड़ी नशे के सौदागरों की कमर: गुरपाल सिंह इंडियन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पिछली सरकारों द्वारा नशे के सौदागरों को बढ़ावा देने कि वजह से बर्बाद हो रही पंजाब की जवानी को बचने के लिए कार्य कर रही पंजाब की नई सरकार से लोगो को उम्मीद की नई किरण की आस जगी है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा मादक पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई के आदेश के बाद जिला पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालो की कमर तोड़ने के लिए चलए जा रहे अभियान की सरहाना करते हुए कहा कि राज्य में नशीले पदार्थों के तस्करों को अब कोई संरक्षण नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की समस्या से मुक्त कराने के लिए तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि उनकी पार्टी नशे की समस्या के समाधान के लिए राज्य के लोगों के साथ मिलकर काम करेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बाहर लाना सबसे जरूरी है। अब पंजाब में ईमानदार सरकार है।नशा बेचने वालों को कोई संरक्षण नहीं होगा।उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
आम आदमी पार्टी पूरी शिद्दत से पंजाब के लोगों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करेगी।इंडियन ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य पुलिस को नशीले पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आदेश दे दिया है,और आदेश के बाद पुलिस प्रसाशन द्वारा बड़ी मात्रा में नशे के खेप पकड़ी जा रही है जो आने वाले दिनी में नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार द्वारा युवाओं को तीन पड़ाव में ड्रग्स से बाहर निकाला जाएगा।उन्हें पहले मेडिकल ट्रीट किया जाएगा,उसके बाद उनकी ट्रैकिंग की जाएगी,ताकि यह पता चल सके कि वे फिर से नशे की लत में तो नहीं पड़ गए हैं।इंडियन ने कहा कि इसके बाद उन्हें रोजगार देने की भी आप सरकार द्वारा कोशिश की जाएगी,ताकि वह दोबारा ड्रग्स में न फंसे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच की सुविधा अब बिल्कुल मुफ्त

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने जारी की 114 करोड़ रुपये की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

उपायुक्त ऊना के आदेशों पर रेड रिबन क्लब ने चलाया पौधरोपण अभियान

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त जिला ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी...

Jalandhar News: 20 हजार रुपए रिश्वत लेती प्राइवेट पासपोर्ट एजेंट गिरफ्तार

जालंधर, ENS: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी...

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच की सुविधा अब बिल्कुल मुफ्त

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि बागवानी किसानों के हित में...

खेल स्टेडियमों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने जारी की 114 करोड़ रुपये की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को...

उपायुक्त ऊना के आदेशों पर रेड रिबन क्लब ने चलाया पौधरोपण अभियान

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त जिला ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस...

Jalandhar News: 20 हजार रुपए रिश्वत लेती प्राइवेट पासपोर्ट एजेंट गिरफ्तार

जालंधर, ENS: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जालंधर स्थित एक निजी...