.
Breaking Newsझटका! हवाई सफर हो सकता है और महंगा....

झटका! हवाई सफर हो सकता है और महंगा….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली. महामारी की मार से उबर रहे विमानन क्षेत्र पर अब महंगाई का दबाव दिख रहा है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से एविएशन टरबाइन फ्यूलयानी हवाई ईधन के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार को हुई ताजी बढ़ोतरी के बाद अब हवाई सफर और महंगा हो जाएगा.

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने सोमवार को जेट फ्यूल की कीमतों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब हवाई ईंधन का मूलय 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गया है. इसका सीधा असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, क्‍योंकि विमानन कंपनियां अपनी लागत वसूलने के लिए जल्‍द ही हवाई किराये में और वृद्धि कर सकती हैं.

हवाई यात्रियों पर महंगे ईंधन का बोझ किस कदर बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार ने साल 2022 में जनवरी से अब तक हवाई ईंधन की कीमतों में 50,938 रुपये की बढ़ोतरी की है. पिछले साढ़े चार महीने में ही हवाई ईंधन की कीमतों में 61.7 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है. 2022 की शुरुआत में एटीएफ का मूल्‍य 72,062 रुपये प्रति किलोलीटर था, जो अब बढ़कर 1.23 लाख रुपये पहुंच गया है.

देश में ईंधन की कुल जरूरत का करीब 80 फीसदी आयात किया जाता है. यही कारण है कि ग्‍लोबल मार्केट में कीमतें बढ़ने का भारत पर सबसे ज्‍यादा असर पड़ता है. तेल कंपनियां भी बाहर से महंगा ईंधन मंगाकर यहां खुदरा मूल्‍य में बेचती हैं, जिस पर सरकार भी भारी भरकम टैक्‍स वसूलती है और ईंधन की खुदरा कीमत के दाम काफी बढ़ जाते हैं. एटीएफ की कीमतों में हर 15 दिनों पर बदलाव किया जाता है. इससे पहले 1 मई को हवाई ईंधन के दाम बदले थे.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अभी स्थिर रखा है तो सीएनजी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 15 मई को दिल्‍ली एनसीआर में सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई तो नोएडा में यह 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही है. इसके अलावा गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलो का मूल्‍य पहुंच गया है.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...