Punjab Govt Advertisement
HomeEntertainment'सरके चुनर तेरी गाने' को लेकर विवाद पर केंद्रीय मंत्री का आया...

‘सरके चुनर तेरी गाने’ को लेकर विवाद पर केंद्रीय मंत्री का आया बयान, बोले – ‘इस पर बैन लगा दिया है’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैश्णव ने बुधवार को कहा है कि नोरा फतेही के विवादित गाने सरके चुनर तेरी सरके पर बैन लगा दिगाय गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी उचित पाबंदियों के दायरे में होनी चाहिए जो समाज में और संस्कृति का सम्मान करती हो। लोकसभा में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि – ‘इस गाने पर बैन लगा दिया है। हमें बोलने की आजादी के अंतर्गत तय की गई उचित पांबदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए। बोलने की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती है। इसे समाज और संस्कृति के हिसाब से देखा जाना चाहिए’। यह मुद्दा निचले सदन में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भाटिया भदौरिया ने उठाया था। उन्होंने सरकार से इस विवादित गाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

लोकसभा में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से अमसीति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि – ‘इस गाने पर बैन लगा दिया गया है। हमें बोलने की आजादी के अंतर्गत तय की गई उचित पाबंदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए। बोलने की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती इसे समाज और संस्कृतिक के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए। यह मुद्दा निचले सदन में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने उठाया था। उन्होंने सरकार से इस विवादित गाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।

गाने पर आखिर क्यों हो रहा विवाद

इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त एक साथ नजर आए थे। यह गाना आने वाली कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का है। ऑनलाइन रिलीज लाइन रिलीज होते ही यह गाना एक बड़े विवाद में घिर गया था। कई दर्शकों ने इसके रिलिक्स को अब तक का सबसे अश्लील और इसके सीन को काफी सेक्शुअल बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है। इस गाने का हिंदी वर्जन इसी हफ्ते की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। गाने पर विरोध तेज होने पर इसे बाद में हटा दिया गया हालांकि कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषाओं वाले वर्जन अभी भी वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉरम पर मौजूद हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और ये एक पैन इंडिया रिलीज है। इस गाने के ओरिजिनल लिरिक्स कन्नड़ भाषा में फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखे थे। हिंदी वर्जन के गीतरकार रकीब आलम ने इस विवाद से खुद को अलग कर कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो बस ओरिजिनल बोलों को ट्रांसलेट किया था।

कंगना रनौत ने लगाए आरोप

आलम ने कहा कि ये बोल मैंने नहीं लिखे हैंइन्हें फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने कन्नड़ भाषा में लिखा था जब मुझसे ये सब लिखने के लिए कहा कगया तो मैंने कर दिया था। मैंने कहा था कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे और सेंसर बोर्ड भी इन्हें पास नहीं करेगा। इस गाने की कई जानी-मानी हस्तियों और राजनेताओं ने आलोचना की है। बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि ये अश्लील है इसे बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर अश्लीलता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है।

अब इन सब विवाद के बीच आलम ने बताया कि फिल्म की टीम ने उनसे साफ-सुथरे बोलों वाला एक नया वर्जन लिखने को कहा है कि – ‘संभव है कि विवाद और आलोचनाओं के बाद इस नए वर्जन को एक माफीनामे के साथ रिलीज किया जाए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -