ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव हीरा नगर अम्ब में टेम्पो ट्रैवलर ने एक राहगीर बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही बुजुर्ग हवा में उछलकर दूर जा गिरे, जबकि आरोपी चालक अपनी इंसानियत भूल मौके से वाहन सहित रफूचक्कर हो गया।पुलिस को दी शिकायत में अंकुश धीमान निवासी अम्ब ने बताया कि मृतक कांगड़ा जिला की तहसील प्रागपुर के गांव सूंही के रहने वाले हुक्म चंद(77)पुत्र स्वर्गीय दसौंधी राम हीरा नगर के पास विश्वकर्मा ऑटोमोबाइल के समीप पैदल चल रहे थे। इसी दौरान मुवारिकपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर संख्या (पीवी 01 डी 8150)ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
Himachal News: टैंपो ट्रैवलर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, मौत
चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद चालक ने कुछ पल के लिए गाड़ी रोकी, लेकिन जैसे ही उसे खतरे का एहसास हुआ, वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचित किया, जिसके जरिए उन्हें नागरिक अस्पताल अम्व ले जाया गया, परंतु उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही अम्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे व्यापारिक प्रतिष्ठानों और चौराहों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी और चालक की पहचान हो सके। वहीं पुलिस ने इस सन्दर्भ में उपरोक्त टैम्पो ट्रैवलर के नामालूम चालक के खिलाफ वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -