Punjab Govt
HomeEntertainmentजंग के बीच LPG Cylinder बेचने को मजबूर हुए Rajiv Adatia, बोले...

जंग के बीच LPG Cylinder बेचने को मजबूर हुए Rajiv Adatia, बोले – ‘Bollywood से ज्यादा इसमें पैसा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में चल रही जंग का असर अब भारत पर भी पड़ने वाला है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाली सप्लाई बाधित होने के कारण भारत में भी गैस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। अब एक्टर और टीवी पर्सनैलिटी राजीव अदातिया ने एलपीजी गैस को लेकर एक शॉकिंग पोस्ट शेयर की है।

एलपीजी गैस सिलेंडर बेचेंगे राजीव

राजीव ने एलपीजी की बढ़ती कीमतों पर रिएक्ट किया है। एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब गैस टैंक बेचकर बॉलीवुड में काम करने से ज्यादा पैसा कमाए जा सकते हैं। राजीव की पोस्ट देखकर यह साफ लग रहा है कि उन्होंने गैस सिलेंडर बेचकर कमाई करने की पूरी प्लानिंग कर ली है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

राजीव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो सड़क किनारे कई सारे गैस सिलेंडर संग पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि – ‘मैंने फैसला कर लिया है कि इस समय बॉलीवुड की तुलना में गैस बेचने में ज्यादा पैसा है। एक गैस टैंक का 10 लाख रुपये ये उससे ज्यादा है जो मुझे हर दिन मिलता है। राजीव अदातिया की पोस्ट पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। अली गोनी, जरी खान ने लाफ्टर इमोजी बनाई है। कई फैंस को भी राजीव की पोस्ट काफी अच्छी लग रही है’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

राजीव अदातिया की बात करें तो वो आखिरी बार सलमान खान के शो बिग बॉस से लाइमलाइट में आए थे। वह एक मशहूर मॉडल भी रह चुके हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। राजीव फिर लंदन चल गए थे। लंदन में मैनेजमेंट कंपनी चलाने के बाद राजीव ने टीवी वर्ल्ड का रुख किया। वो ‘बिग बॉस 15’ के अलावा ‘मास्टर शेफ’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शोज में दिख चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -