Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: Petrol-Diesel को लेकर CP Dhanpreet Kaur का आया बड़ा बयान,...

Jalandhar News: Petrol-Diesel को लेकर CP Dhanpreet Kaur का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की कमिश्नर धनप्रीत कौर ने शहर में एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर विभिन्न पेट्रोलियम और एलपीजी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में एलपीजी एसोसिएशन पंजाब की प्रधान हरसिमरत कौर, जालंधर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान सुखमोहन सिंह और पंजाब पेट्रोल पंप के स्पोक्सपर्सन मोंटी सहगल सहित करीबन 20 एसोसिएशन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि शहर में रसोई गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को किसी तरह की घबराहट में खरीदारी करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु तौर पर काम कर रही है। शहर में जरुरी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। पुलिस प्रशासन शहर में एलपीजी सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के स्टॉक पर लगातार नजर रख रहा है ताकि जरुरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी तरह की कमी की गलत जानकारप फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों से भी यह कहा गया है कि यदि कहीं जमाखोरी या कालाबाजारी का मामला सामने आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -