Punjab Govt
HomeHimachalग्राम मसेवाल में विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

ग्राम मसेवाल में विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के छात्र-छात्राओं तथा संकाय सदस्यों ने ग्राम मसेवाल, (आनंदपुर साहिब के निकट) में ग्राम प्रधान गुरमेल कौर एवं उनके पति  गुरदयाल सिंह के सहयोग से एक विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के छात्र-छात्राओं तथा संकाय सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों तथा सामाजिक न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान संकाय सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को विधिक मुद्दों से संबंधित जानकारीपूर्ण साहित्य भी वितरित किया गया ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

इस अवसर पर लगभग 60 ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया और अपनी विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी समस्याओं को विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के साथ साझा कर उन पर चर्चा की।अंत में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधटा ने ग्राम प्रधान गुरमेल कौर तथा गुरदयाल सिंह का शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने तथा ग्रामीणों में विधिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -