नई दिल्लीः देश भर में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर लोगों के परेशान होने की खबरें आ रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा घरेलू गैस की किल्लत ना होने की बात कही जा रही है और लोगों से पैनिक ना होने की अपील की जा रही है। लेकिन घरेलू गैस की किल्लत के बाद एक और दोबारा से लोग पुराने चूल्हे (भट्ठी) पर आ गए है। हालांकि कुछ लोग इलेक्ट्रिकल चूल्हे का भी इस्तेमाल करने लग गए है।
दूसरी ओर एलपीजी गैस की किल्लत के दौरान कुछ लोग देसी जुगाड़ निकाल रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति रोटी प्रेस पर सेंक रहा है। वायरल वीडियो में शख्स पहले आटे की रोटी बेलता है। इसके बाद वह गर्म किए हुए उल्टे रखे प्रेस पर रोटी रख देता है, ठीक उसी तरह जैसे तवे पर रोटी सेंकी जाती है। कुछ ही देर में रोटी सिककर तैयार हो जाती है।
वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि शख्स काफी आराम से प्रेस पर रोटी बना लेता है। इस वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि- ऐसे कंटेंट क्रिएटर सरकार की बदनामी करा रहे हैं… इन पर देशद्रोह का केस लगना चाहिए। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रोटी तो बन गई, लेकिन सब्जी बनाने का दूसरा जुगाड़ भी ढूंढना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, न इंडक्शन की जरूरत, न गैस चूल्हे की। भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है।