जालंधर, ENS: मुस्लिम कालोनी के अधीन आते गांधी नगर में 2 पक्षों में 2 से 3 दिन पहले झगड़ा हुआ था। जहां दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। वहीं इस मामले को लेकर एक पक्ष ने आरोप लगाए है कि उनकी जान को खतरा है। पीड़ित महिला का कहना हैकि दूसरे पक्ष के साथ मोहल्ले के सभी लोग खड़े है, जबकि उनके साथ एक से दो ही लोग खड़े है, लेकिन वह भी खुलकर सामने नहीं आना चाहते। ज्योति ने बताया कि साढ़े 6 महीने से विवाद चल रहा है। मेहरबान बाबा जी का झगड़ा हुआ था। इस दौरान उनके बच्चे वहां खड़े हो गए और वहां पर बच्चों को पीछे हटने के लिए कहने लगे।
इसी बात के बाद से उनके साथ कुछ युवकों द्वारा रजिंश चल रही है। पीड़िता के अनुसार 3 माह पहले महिला के ससुर और देवर से हाथापाई की और बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। महिला ने आरोप लगाए है कि बच्चों को टार्चर किया जा रहा है और लड़ाई झगड़ा किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों का भविष्य खराब करने की कोशिश की जा रही है। महिला ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी और उस मामले में फैसला हो गया। जिसके बाद अब भी तेजधार हथियार लेकर उक्त नौजवान खड़े हो जाते और विवाद करते है।
महिला ने कहा कि अब घर के बाहर कैमरे लगाए है, लेकिन उक्त नौजवान घर के बाहर विवाद नहीं करते बल्कि मोड़ पर खड़े हो जाते है और विवाद करते है। पीड़िता ने काजी मंडी के मनी, पवन, आकाश, गोपी, लक्की, अमन और गुरप्रीत तेजधार हथियार लेकर खड़े हो जाते है। ससुर पर भी काजी मंडी के मनी ने तेजधार हथियार से हमला किया था। पीड़िता ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि वह दवाई लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान मनी नामक नौजवान ने उस पर एक्टिवा मारकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
महिला ने कहा कि इन सब नौजवानों से परिवार की जान को खतरा है। इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर दफ्तर में शिकायत दी है। महिला ने कहा कि वह इतनी जल्दी अपना मकान बेचकर भी कहीं जा नहीं सकते। ऐस में नौकरी से लौटने पर परिवार वालों की जान को खतरा बना हुआ है। आरोप है कि मनी ने बेटी को धमकी दी कि जब उसने उस पर हमला किया तो उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाएगा। महिला का कहना है कि घटना के बाद से बेटे घर नहीं लौट रहे है। महिला ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।