जालंधर, ENS: गांधी कैप के पास एफसीआई के गोदाम की बैकसाइड पर झाड़ियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शिबू पुत्र अशोक निवासी गढ़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना का पता चलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
मृतक शिबू की बुआ दीपा ने बताया कि वह सविधान चौंक के पास स्थित दुकान में सीट कवर का काम करता था। शिबू का परिवार से झगड़ा हो गया था और उसके बाद से वह पिछले 7 से 8 महीने से उसी के पास रह रहा था, लेकिन झगड़ा करने के बाद वह दोबारा अपने घर गढ़ा में रहने लगा, लेकिन आज उसकी मौत की अचानक खबर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद असल वजह का पता चल पाएगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।