जालंधरः जिले के सर्किट हाउस, में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृतपाल और पार्टी की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई मावां-धीयां सत्कार योजना का धन्यावाद किया जिसके चलते वैसाखी के बाद से 18 साल से उपर की महिलाओं को 1000 रुपए, वहीं एससी महिलाओं के लिए 1500 रुपए दिए जाएंगे। इसी के चलते सभी महिलाएं सरकार का दिल से धन्यावाद कर रही हैं।
वहीं मौके पर संबोधित करती हुई हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जो मान-सत्कार दिया है उसके लिए सभी महिलाएं उनकी आभारी हैं। पहली सरकारों ने कभी भी महिलाओं के सत्कार की ओर इतना ध्यान नहीं दिया जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिया है। पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने जैसे दिल्ली में अपनी सभी गारंटियां पूरी की थी, वैसे ही पंजाब की मान सरकार ने भी अपनी सभी गारंटियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री मान ने अपनी गारंटियों से बढ़कर लोगों को सुविधाएं दी है। इसी के साथ केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार जुमलेबाजी सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि उनके अकाउंट में पैसे आएंगे, लेकिन आजतक कोई भी पैसा किसी के खाते में नहीं आया। इसी के साथ केंद्र सरकार ने कई योजनाओं का फायदा पंजाब को नहीं दिया जो गलत हैं, लेकिन दूसरी ओर पंजाब सरकार अपनी सभी गारंटियां पूरी करके लोगों को विकास की ओर लेकर जा रही हैं।
इस दौरान कृष्णा ग्रेवाल, शोभा भगत व अन्य कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि गारंटियां ओर भी कई सरकार ने दी थी, लेकिन जो गारंटियां मान सरकार ने दी उन्होंने सभी गारंटियां पूरी की है। उन्होंने मान सरकार का दिल से धन्यावाद करते हुए कहा कि मान सरकार ने जो महिलाओं को मान दिया है उसके लिए सभी आभारी हैं। आम आदमी पार्टी ने कई महिलाओं को बड़े पदों पर बैठने के योग्य बनाया और उन्हें कई सीटों पर उम्मीदवार बनाकर जीत हासिल की। उन्होंने स्कीम के बारे में बताते हुए कहा कि बेसाखी के बाद से योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी और उसके बाद 18 साल से उपर सभी महिलाएं जो जनरल कैटेगरी की है उन्हें 1000 रुपए और एससी महिलाओं के लिए 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ सरकार ने और भी कई योजनाएं शुरू की हैं जो लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।