c
एंटी करप्शन ब्यूरो ने हाल ही में एक महिला और एक पुरुष को इस मामले में गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी प्रियंका फिलहाल IDFC बैंक में कर्मचारी के तौर पर काम कर रही है, जबकि अनुज शर्मा बैंक का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया ताकि जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर सके।
अब तक 10 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस बड़े घोटाले की जांच के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों सीमा धीमान और अरुण शर्मा को भी रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिमांड के दौरान होगी गहन पूछताछ
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह घोटाला काफी बड़ा और संगठित तरीके से किया गया है। ऐसे में प्रियंका और अनुज शर्मा से पुलिस रिमांड के दौरान विस्तार से पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।