मोहालीः जिले के गांव बलोंगी से निकलने वाली पटियाला की रो नदी से महिला का शव बरामद हुआ है। नदी से महिला का शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना बलोंगी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला और खरड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करके परिजनों को सूचना दी।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय शीला निवाली बलोंगी के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शीला पिछले 4 दिनों से घर से लापता था। मृतक महिला के पोते ने बताया कि दादी दिमागी तौर पर ठीक नहीं थी। वहीं पुलिस के अनुसार राहगीरों ने नदी में मृतक महिला के पैर दिखाई दिए और उसके बाद उन्होंने सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पानी में रहने से शव की हालत काफी खराब हो चुकी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।