Punjab Govt
HomeNationalParty दौरान तलवारें लहराते युवकों ने किया Dance, की हथियारों की प्रदर्शनी,...

Party दौरान तलवारें लहराते युवकों ने किया Dance, की हथियारों की प्रदर्शनी, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः जिले के बाणगंगा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 3 युवक तलवार और चाकू के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाने की पुलिस युवकों की तलाश में जुटा गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, वीडियो में जो युवक नाच रहे हैं, वह बाणगंगा इलाके के गोविंद नगर खारचा के बताए जा रहे हैं। वीडियो में अतुल ठाकुर और उसके दो साथी गाने पर नाच रहे हैं। इसमें अतुल और उसके दोनों साथियों के हाथ में तलवार और चाकू हैं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया है। आरोपी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच को वीडियो की जानकारी मिल गई है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया हथियार लहराने वाले युवकों की जानकारी निकलवा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मूसाखेड़ी में रहने वाले दो बदमाशों ने जिला जेल के बाहर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। जेल अफसरों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों से उठक-बैठक लगवाई थी। वहीं उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया था। दोनों के अकाउंट से वीडियो भी डिलीट कराए गए थे।

इसके पहले क्राइम ब्रांच आकाश बकरी, भय्यू सुरीला और सलमान लाला जैसे बदमाशों के अकाउंट से इस तरह के वीडियो हटवा चुकी है। वहीं उन पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं अब पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -