Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से सीमेंट मिक्सर...

Jalandhar News: हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से सीमेंट मिक्सर वाहन की टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग के पास सीमेंट मिक्सर वाहन की सिलेंडरों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर हाईवे पर जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट मिक्सर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से आ रहा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक मिक्सर वाहन से टकरा गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दोनों वाहन सड़क के बीच क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों वाहनों के सड़क के बीच खड़े होने के कारण जाम लग गया।

जिसके बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स और मकसूदां थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए ट्रक चालक रणजीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से गैस सिलेंडर को लोड करके पठानकोट की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह पंजाबी बाग के पास पहुंचा तो आगे चल रहे सीमेंट मिक्सर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।

उसने गैस सिलेंडर से लोड ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रक बेकाबू होकर मिक्सर में टकरा गया। उसने कहा कि गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीच रूक गए। सूचना पाकर मौके सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर कर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहन चालकों से बात की जा रही है। वाहन चालकों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -