मनोरंजन: यूट्यूबर अनुराग डोबाल मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर बताया था कि वो पिछले 1 साल से मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं। उन्हें हैरास किया जा रहा है। वो अपना परिवार, पैसा सब खो चुके हैं। खुद के लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा। ये टॉर्चर अब उनसे सहन नहीं होता। अब बीते दिन अनुराग ने यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है।
Read In English : https://encounternews.in/india/youtuber-anurag-dobhal-uk07-rider-shares-disturbing-video-claims-family-harassment-over-inter-caste-marriage/
अनुराग को किया गया टॉर्चर
वीडियो में वो बुरी तरह से रोते हुए दिख रहे हैं। निजी जिंदगी में मची हलचल को लेकर किसी कदर टूट गए हैं। साफ नजर आता है। अनुराग ने कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है। उन्होंने यूट्यूब छोड़ दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। यूट्यूबर की बातें सुनकर फैंस डर गए हैं। उन्होंने कहा कि वो उन्हें हैरेस करने वालों को एक्सपोज करेंगे। उन्होंने अपने पैरेंट्स और भाई बहनों पर भी टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।
View this post on Instagram
वो कहते हैं पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी में बड़े बदलाव हुए हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक कर छोड़ेगी। अनुराग ने खुलासा किया कि महज 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। ये उनकी जिंदगी का मुश्किल दौर था। वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की ओर से प्रेशर फील करते थे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाने लगे। सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका से मिले जो कि उनकी फैन थी। फैन बनकर रीतिका ने उन्हें 2-3 साल तक लगातार मैसेज किए। एक दिन उन्होंने जवाब दिया है। फिर उन्होंने 2 साल तक डेट किया शादी का फैसला लिया लेकिन परिवार इसके लिए सपोर्टिव नहीं था।
परिवार नहीं चाहता था शादी
अनुराग ने बताया कि उनकी शादी से 6 दिन पहले उनके पेरेंट्स ने इसे अटैंड करने से मना कर दिया था। ऐसे में उन्होंने पूरी सेरेमनी खुद मैनेज की। वो कहते हैं कि – ‘मेरे से हाथ जुड़वाए, पैर पड़वाए सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे सॉरी कहलवाया। मां-पापा ने इस हद तक टॉर्चर किया। कहा कि ना हम खुश रहेंगे न तुझे रहने देंगे। ये सब इसलिए क्योंकि मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी। अनुराग के अनुसार, उनके पेरेंट्स ने ये रिश्ता नहीं स्वीकारा। उन्हें और रितिका को घर में नहीं आने दिया। अनुराग ने दावा किया है कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। ये भी बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़ चुकी है’।
उन्होंने रोते हुए कहा कि – ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी मम्मी पापा, कलम भाई और श्रेया होंगे। मेरे किसी से कोई लेना देना नहीं है। मैं काफी डिप्रेशन में हूं मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस फीलिंग को कैसे मिटाऊं इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है। दिमाग एकदम खत्म हो गया है। वीडियो में अनुराग ने सबूत भी पेश किए। कैसे उनके भाई कलम ने उनका सब कुछ ले लिया। उनकी प्रॉपर्टीज, डॉगी सब छिन लिए’।
पत्नी के नाम लिखा इमोशनल मैसेज
उन्होंने एक मैसेज को भी पिन किया है। इसमें लिखा था कि – ‘मेरे जाने के बाद श्रेया मां पापा काफी बातें कहेंगे। झूठे बोलेंगे लेकिन मैं गलती नहीं हूं रितिका तुम्हें कई लोगों ने इंफ्लुएंस किया तुमसे झूठ बोला लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया है। मैंने तुम्हारे लिए सब कुछ किया लेकिन तुमने दूसरों पर भरोसा किया गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया मुझे अपने बच्चे से प्यार था। वो मेरी आखिरी उम्मीद थी। काश तुम मुझ पर भरोसा करती। मेरे साथ खड़ी रहती मेरे जाने के बाद मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड लेना और सच के लिए बोलना। मैं कभी तुम्हें गलत साबित नहीं करना चाहता लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े होकर अपने सम्मान के लिए लड़ना। रितिका और अनुराग की पिछले साल मई में शादी हुई थी। सितंबर में कपल ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाऊंस की थी’।