फगवाड़ाः शहर के लखनपुर में सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार गाड़ी का अचान टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए सिमरपाल उर्फ रोमी ने बताया कि गाड़ी पेड़ से टकरा गई और उसका धर्म भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान तीर्थराम उर्फ साबी और मानक सिंह के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि हादसे में एक की टांग में फैक्चर आया है और दूसरे के सिर पर गहरी चोटें आई है।
परिजन ने कहा कि उन्हें सड़क हादसे के बाद फोन आया था, जिसके बाद वह खुद घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि गाड़ी का टायर फटने के बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।