Loading...
Punjab Govt
HomeEntertainmentKhamenei की मौत पर रोने वालों पर भड़की Devoleena Bhatacharjee, जमकर सुनाई...

Khamenei की मौत पर रोने वालों पर भड़की Devoleena Bhatacharjee, जमकर सुनाई खरी-खोटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: साथ निभाना साथिया फेम देवोलिना भट्टाचार्जी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सामाजिक, राजनीतिक हो या फिर इंटरनेशनल विवाद वो हर मुद्दे पर बेबाक होकर बोलती हैं। पूरे विश्व में ईरान-इजरायल वॉर और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भी इस समय काफी बहस हो रही है। ऐसे में अब इस पर भी देवोलिना ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा पर स्टोरी लगाकर उन लोगों को आड़े हाथों ले लिया है जो इंडिया में रहकर दूसरे मुल्क की तरफदारी कर रहे हैं। खामेनेई की मौत पर रो रहे हैं।

फैंस को सुनाई खरी-खोटी

देवोलिना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लिखा कि – ‘तुम लोग कहते हो कि इस देश (भारत) से तुम्हारा कोई नाता नहीं है। हमारे सैनिकों को लेकर तुम फक्र महसूस नहीं करते हो। जब वो शहीद होते हैं तो तुम्हें दुख नहीं होता तुम आतंकी हमलों को साजिश का नाम देते हो। ऑपरेशन को ड्रामा कहकर खारिज करते हो। पीड़ितों को प्रॉपेगेंडा बताते हो लेकिन देश के खिलाफ खड़े होने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हो। तुम दुश्मनों के लिए रोते हो नफरत की वकालत करते हो तुम्हें बचाने के लिए जो भी बलिदान हुए उस पर सवाल उठाते हो जबकि उस आजादी को जरुर एंज़ॉय करते हो तो किसी के बलिदान से तुम्हें मिली है’।

‘यहां रहकर यहां से कमाई कर यहां का खाना खाकर बिना डरे सांस लेते हो क्योंकि कोई तुम्हारी रक्षा के लिए बॉर्डर पर खड़ा है फिर भी राष्ट्र की अखंडता का मजाक उड़ाते हो? असहमत होना तुम्हारा अधिकार है लेकिन बेइज्जती करना नहीं तुम्हें कोई जरुरत नहीं है कि हर पॉलिसी से सहमत हो लेकिन अगर तुम किसी के बलिदान की सराहना नहीं कर सकते तो खुद से पूछो लॉयलटी का आखिर तुम्हारे लिए क्या मतलब है? ये अंध राष्ट्रभक्ति नहीं है ये गरिमा, सम्मान के बारे में है जो मिट्टी आपको बचा रही है उसी पर कीचड़ उछालना गलत है’।

पोस्ट के आखिर में देवोलिना ने सख्त चेतावनी देते हुए लिखा है कि -‘या तो जिस देश का नमक खा रहे हो उससे वफादारी कर लो या तो जिस देश के साथ वफादारी निभा रहे हो वहां का नमक खाया करो। ये बिल्कुल ही सिंपल बात है नमकहराम बनकर जीने से लाख गुना अच्छा, वफादार बनकर सांसें लेना’।

एक्ट्रेस की पोस्ट की यूजर्स ने तारीफ की है। कई लोगों को अंदाजा है कि देवोलिना ने अपनी पोस्ट में फरहाना भट्ट पर भी निशाना साधा है। फरहाना ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया था इसके बाद वो ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गई हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page