फिरोजपुरः युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव बारे के दाना मंडी में सर्च दोनों को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों से तलाशी के दौरान 1 किलो 545 ग्राम हेरोइन, 1.60 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस की टीम ने गांव बारे के दाना मंडी में सर्च अभियान चलाया। सर्च करते हुए आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ गुरी पुत्र मंगल सिंह वासी पीर समैल खां और सुमनदीप सिंह पुत्र चन्ना सिंह निवासी पीर असमैल खान को शक के आधार पर काबू किया गया।
दोनों के जब तलाशी ली गई, तो तलाशी के दौरान 1 किलो 545 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 60 हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन मंगवा रहे थे और इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।