लुधियानाः मॉडल टाउन में दूध व्यापारी से 31 लाखी की ठगी का मामला सामने आया है। जहां दूध व्यापारी से डील करने के मिले व्यक्ति नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अरविंदर सिंह ने बताया कि नरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा निवासी ऋषि नगर ने उन्हें मुलाकात के लिए मॉडल टाउन स्थित शमशान घाट के पास बुलाया। जब गाड़ी से मौके पर पहुंचे तो राहुल शर्मा अपनी स्विफ्ट कार के साथ वहां पहले से मौजूद था। अरविंदर ने उसे बातचीत के लिए अपनी गाड़ी की अगली सीट पर बिठा लिया।
दोनों के बीच रोजाना 3 क्विंटल दूध की सप्लाई को लेकर रेट तय करने की चर्चा हुई। बातचीत के दौरान अरविंदर सिंह कुछ देर के लिए वॉशरूम जाने की बात कहकर गाड़ी से नीचे उतरे। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह वॉशरूम से वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़े उन्होंने देखा कि राहुल शर्मा उनके बैग के साथ अपनी स्विफ्ट कार की तरफ भाग रहा है। राहुल के हाथ में काले रंग का प्लास्टिक बैग था जिसमें 31 लाख रुपये की मोटी रकम थी।
इससे पहले कि अरविंदर उसे पकड़ पाते आरोपी अपनी कार में सवार होकर तेजी से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित का कहना है कि उसने 2 जून 2025 को उन्होंने पार्टियों को पेमेंट करनी थी। जिसके लिए उनके पास भारी नकदी मौजूद थी। वहीं मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत आरोपी नरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।