मेरठः जनपद बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में बुधवार दोपहर सिरफिरे पति ने पत्नी के प्रेमी की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 40 मिनट पुलिस के छुड़ाए रखे। दरअसल, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने काफी ड्रामा किया। पुलिस ने जब उसे गन्ने के खेत में घेरा, तो उसने पुलिसवालों पर तमंचा तान दिया। पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन वह कभी पानी पीता रहा तो कभी बीड़ी जलाकर पीता रहा। पुलिसवाले जब भी उसके पास जाने की कोशिश करते, वह फिर तमंचा तान देता। कहता- पास आओगे तो गोली मार दूंगा। काफी देर तक पुलिस अफसरों ने उसे समझाया।
पत्नी के प्रेमी का गो लियां मा र कर क त्ल, 40 मिनट तक पुलिस के छुड़ाए पसीने, आ रो पी गि र फ्तार pic.twitter.com/t1ZKoAdED4
— Encounter India (@Encounter_India) February 26, 2026
धीरे-धीरे विश्वास में लिया। इसके बाद वह सरेंडर को तैयार हुआ। फिर पुलिस उसे अरेस्ट कर थाने ले गई। यह पूरा ड्रामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा। बता दें कि बीते दिन आरोपी ने पहली गोली मारने के बाद सरेआम चुनौती दी और फिर दूसरी गोली मारकर युवक का भेजा उड़ा दिया। इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक 4 मिनट का वीडियो जारी किया, जिसमें उसने न केवल इस कत्ल की जिम्मेदारी ली, बल्कि पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए अपनी पत्नी और अन्य महिलाओं को भी जान से मारने की धमकी दी है।
रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुरेंद्र (28) उर्फ सुनील उर्फ गाबा अपनी बाइक से बाजार से गुजर रहा था। जैसे ही वह सनातन धर्म मंदिर के सामने पहुंचा, पीछे से आए नकाबपोश हमलावर प्रदीप धीमान ने उसे घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रदीप ने पहले सुरेंद्र की कमर में गोली मारी। गोली लगते ही सुरेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद प्रदीप ने भागने के बजाय चिल्लाकर कहा, ‘है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले?’
इसके तुरंत बाद उसने सुरेंद्र के पास जाकर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली दाग दी। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराता हुआ अपनी बाइक से फरार हो गया। उधर, मृतक प्रेमी का पोस्टमॉर्टम वीरवार को किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।