कप्तान सचिन हीरामठ के निर्देशों पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ऊना की कार्रवाई
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जिला पुलिस कप्तान सचिन के दिशा निर्देशों पर नशे बेचने वाले माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में आज एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने निरीक्षक सुनील संख्यान के नेतृत्व में टाहलीबाल में एक दुकानदार के पास से 36 ग्राम चरस,94 ग्राम अफीम,228 ग्राम भुक्की और 40,000 कैश , इलेक्ट्रॉनिक तराजू पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में युवक का नाम अनिल शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा निवासी जिला रियासी, जम्मू का पाया गया है जो कई वर्षों से टाहलीबाल में करियाने की दुकान चलाता है। कुछ समय पूर्व भी चरस के एक केस में जेल की हवा खा चुका है। जिला कप्तान सचिन ने बताया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावकों को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए उक्त युवक आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से लाया है और ऊना मे इसका नेट बर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामला दर्ज करके आगामी जांच हेतु पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है।किसी भी व्यक्ति के पास अगर किसी भी प्रकार का नशा बेचने की सूचना हो तो उसे या तो स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट या जिला पुलिस कप्तान को उनके व्हाट्सएप पर निसंकोच भेजा जा सकता है । सूचना देने वाले का नाम जाहिर नहीं किया जाएगा। टीम में सुनील संख्यान, आरक्षी सौरभ, राकेश, जसबीर , रफीक , नीरज और अरुण शामिल रहे है ।