मनोरंजन: अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस केस मामले में एक्टर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर करोड़ों रुपये का कर्ज है। राजपाल को ऐसे मुश्किल में देखकर कई बॉलीवुड के एक्टर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद जैसे कई नामी सितारे अब राजपाल यादव की मदद के लिए करोड़ों रुपये का लोन चुकाने के लिए मदद करेंगे।
एक्टर की सपोर्ट में आए बॉलीवुड एक्टर
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने एक्टर की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब एक हाल ही में इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने खास जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए बहुत से लोग आगे आ रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन जैसे स्टार्स ने भी सपोर्ट दिखाया है। मेरी अभी डेविड धवन से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने भी हमसे कॉन्ट्रैक्ट किया है। रतन नैन, वरुण धवन समेत बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। राजपाल भी इन सभी के शुक्रगुजार हैं।
उनके मैनेजर से जब पूछा गया कि क्या तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल ने किसी से मदद मांगी थी तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि – मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। अच्छी बात यह है कि उन्हें फाइनेंशियल क्राइसिस में देखने के बाद पूरी इंडस्ट्री उनके पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है। इस बात की सराहना करनी चाहिए। हर किसी ने मदद करने का वादा किया है परंतु इस तरह के लेनदेन रातोरात नहीं होते।
कल हो सकते हैं जेल से रिहा
हर किसी को अब राजपाल के जेल से बाहर आने का इंतजार है। ऐसे में गोल्डी ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि राजपाल जल्द ही बाहर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को इस समय काफी मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत इंसान है और यही मजबूती उनके पूरे परिवार में भी दिखती है। घर में कई सेलिब्रेशन्स होने वाले हैं। फरवरी के आखिरी में फैमिली फंक्शन्स के भी शैड्यूल हैं। हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक जल्द ही घर आ जाएं। उम्मीद है कि वो कल तक बाहर होंगे।
मैनेजर ने बताया कि कल उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है और हमें पूरी उम्मीद है कि उन्हें जमानत मिल जाएगी और वो रिहा हो जाएंगे। जमानत की अर्जी पहले ही दाखिल की जा चुकी है। कल की सुनवाई के बाद ही हम और जानकारी दे पाएंगे।
बता कें दि इससे पहले एक्टर सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, केआरके, राव इंद्रजीत सिंह ने भी राजपाल की मदद करने का वादा किया है। नेता तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल को 11 लाख रुपये देने का वादा किया है।
इस केस में फंस गए हैं एक्टर
एक्टर राजपाल यादव का केस साल 2010 का है। उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे परंतु फिल्म पिटने के कारण उन्हें नुकसान हुआ और वो ये रकम लौटा ही नहीं लौट पाए। उन्होंने कई चेक भी दिए जो बाउंस हो गए हैं ऐसे में इसके बाद उन पर लीगल एक्शन लिया गया है। उनका अब तक करोड़ 9 लाख रुपये पहुंच चुका है। अंत में उन्हें तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर करना पड़ा है।
