Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeNationalरेलिंग तोड़कर नहर में घुसी Car, 3 युवकों की मौत

रेलिंग तोड़कर नहर में घुसी Car, 3 युवकों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटारसीः तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे पानी में गिरने का मामला सामने आया है। कार में सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लकी पटेल (30) पुत्र भवानी शंकर पटेल निवासी रैसलपुर, शिवम तिवारी (26) पुत्र महेश तिवारी, निवासी खीर पानी और अभय उर्फ अभि चौहान (19) पुत्र राकेश चौहान निवासी जय प्रकाश नगर के रूप में हुई है। कार लकी पटेल चला रहा था।

लकी पटेल, अभि चौहान व शिवम तिवारी।
लकी पटेल, अभि चौहान व शिवम तिवारी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इटारसी की ओर से आ रही ग्रे रंग की कार अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी। लोगों ने कार को पानी में डूबते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद एक स्थानीय युवक ने जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर कार सवार लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका।

मौके पर पुलिस और SDRF की टीम को सूचित किया गया। टीम के प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार सवार युवक बचने के लिए शीशे खोलने की कोशिश कर रहे थे। अंदर से बचाव के लिए चिल्ला भी रहे थे, लेकिन कार लॉक हो गई जिसके चलते तीनों गहरे पानी में गिर गए। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका। कार बाहर आते ही जब उसके दरवाजे खोले गए, तो तीनों युवक मृत हालत में मिले।

परिजन के अनुसार, तीनों कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक शिवम तिवारी के पिता महेश ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। हादसे की सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली। उस समय वे एक शादी में थे। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page